Breaking News in Hindi

रात भर ‘किडनैप’ हुई लड़की को ढूंढती रही पुलिस, अगले दिन खुद पहुंची थाने, बोली- मैं तो प्रैंक कर रही थी

बिहार के पटना में एक लड़की की शरारत के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस को एसके पुरी इलाके में एक युवती के किडनैप होने की सूचना मिली थी. रात भर पुलिस की कई टीमों को युवती की तलाश में लगाया गया. बाद में अगले दिन युवती खुद थाने आ पहुंची. कहने लगी कि सर मैं तो अपने दोस्त के साथ प्रैंक कर रही थी. लेकिन उसने थाने जाकर मामला ही दर्ज करवा दिया.

युवती ने अपनी इस हरकत के लिए पुलिस से माफी भी मांगी. जानकारी के मुताबिक, एसके थाना पुलिस को किसी ने शिकायत दी कि उसकी महिला मित्र का किडनैप हो गया है. शिकायत में युवती ने बताया कि सर मेरी दोस्त ने मुझे फोन किया. उसने बताया कि उसका कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है. उसने रात के समय बोरिंग रोड चौराहा से घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा लिया था.

दोस्त को किया फोन

ऑटो में कुछ और लोग भी बैठे थे. उन्होंने युवती से बदसलूकी करना शुरू कर दिया. फिर उसे ऑटो से उतारा, आंखों पर पट्टी बांधी और जबरन एक बाइक पर बैठा कर कहीं ले गए. इसके बाद उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए. युवती ने जैसे तैसे आंख से पट्टी खोलकर उस दोस्त को फोन लगाया और बात बताई.

युवती बोली- मजाक किया था

पुलिस ने तुरंत लापता हुई युवती की तलाश शुरू की. तमाम जगहों को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. रात भर पुलिस उस युवती को ढूंढती रही. लेकिन वो कहीं नहीं मिली. अगले दिन वो युवती खुद ही थाने पहुंची. उसने कहा- सर मैं अपने दोस्त से प्रैंक कर रही थी. लेकिन वो इस बात को सीरियसली ले गया और आपके पास शिकायत दे डाली. इसके लिए मैं आपसे माफी मांगती हूं.

डीएसपी सचिवालय-2 साकेत ने बताया- युवती ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. ऐसा उसने मजाक के तौर पर किया था. इस हरकत के लिए उसने पुलिस से माफी भी मांगी है. युवती को फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....