Breaking News in Hindi

रात में जगमग हुआ अयोध्या का राम मंदिर, दीए जलाने के लिए मंदिरों में उमड़े लोग

अयोध्या: रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया और आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा। प्रतिष्ठित संरचना की एक दीवार पर रोशनी से भगवान राम और देवी सीता की छवियां बनाई गईं तथा ‘राम’ नाम को मंदिर की मुख्य संरचना पर दर्शाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया। सूर्यास्त होने के बाद लोगों ने अपने घरों को भी दीयों से रोशन किया। अयोध्या के पूर्व राजा के भव्य निवास राज सदन, कई मंदिरों और इमारतों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले से ही रोशन किया जा रहा है।

सैकड़ों लोग, स्थानीय निवासी और दर्शक सोमवार देर रात तक राज सदन के सुशोभित द्वार ‘लक्ष्मीद्वार’ के सामने तस्वीरें या सेल्फी लेने के लिए मौजूद रहे। प्रवेश द्वार के शीर्ष पर भगवान राम की धनुष और बाण लिए तस्वीर लगायी गयी है और यहां ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजे। प्रवेश द्वार के मेहराब के नीचे एक झूमर लगाया गया है। यह साज-सज्जा नजदीकी राम पथ से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। बेगमपुरा इलाके में कई महीनों पहले खुला लॉज प्रभाराज पैलेस भी रोशनी से जगमग हो उठा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...