Breaking News in Hindi

रामपुर में हिंदुओं के घर के बाहर पलायन के पोस्टर, सीएम योगी से मदद की गुहार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश का रामपुर जिला चर्चा में आ गया है. रामपुर जिले में हिंदू समाज के लोगों ने अपने घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगाए हैं. ये पोस्टर स्वार इलाके के घोसी पूरा पट्टी गांव में हिंदू समाज के घरों में लगे हैं. गांव के ही दूसरे समाज के लोगों से मारपीट के बाद ऐसा किया गया है. दूसरे समाज के लोगों के साथ हुए लड़ाई-झगड़े के बाद गांव के कुछ हिंदू समाज के लोगों ने घरों में पलायन के पोस्टर लगा दिए. साथ ही इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.

इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई तो तुरंत जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस की एक टीम स्वार इलाके के घोसी पूरा पट्टी के गांव में पहुंच गई. पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद गांव के लोग मान गए. अपना घर छोड़कर व पलायन करने की बात से मना करने लगे.

घर में घुसकर की मारपीट

बता दें कि रामपुर के स्वार क्षेत्र के घोसी पूरा पट्टी मुस्लिम बाहुल्य गांव है. गांव के ही व्यक्ति दिनेश कुमार का आरोप है कि पास के ही रिजवान से किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी. गांव के रिजवान नाम के व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर मारपीट की थी. इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी. इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब जाकर पीड़ित परिवार ने इस मामले में सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की धमकी दे दी. हिंदू समाज के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए. इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

इस तरह माना हिंदू परिवार

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 मार्च को गांव में दो पक्षों का झगड़ा हुआ था. इसके बाद मेडिकल कराया गया था. इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था. पीड़ित पक्ष को ये लगा कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है. रविवार को सीओ भी पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे थे. घर पहुंचकर पीड़ित पक्ष को पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया गया है. अब पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट है. गांव से पलायन न करने की बात पर मान भी गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...