Breaking News in Hindi

रामलला की तीसरी मूर्ति आई सामने, राम मंदिर में कहां पर होंगे विराजमान?

अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की तीसरी मूर्ति सामने आ गई है. इस मूर्ति में भी भगवान राम को बाल स्वरूप में दर्शाया गया है. मूर्ति को बेंगलुरु के शिल्पकार जी एस भट ने बनाया है. जानकारी के अनुसार, मूर्ति को मंदिर के प्रांगण में ही लगाया जाएगा. हालांकि, यह अभी साफ नहीं हुआ है कि इसे मंदिर में कहां या कौन से तल पर स्थापित किया जाएगा. इसका निर्णय तीर्थ क्षेत्र कमेटी करेगी.

बता दें कि गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की तीन मूर्तियां बनाई गई थीं. इन तीन मूर्तियों में से यह तीसरे स्थान वाली मूर्ति है. इससे पहले भगवान राम की श्वेत रंग की मूर्ति सामने आई थी. श्वेत रंग की मूर्ति को मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया जा सकता है. वहीं, इस नई मूर्ति के स्थापित किए जाने का स्थान अभी तय नहीं हुआ है.

तीसरी मूर्ति श्याम रंग में

सामने आई तीसरी मूर्ति में भी रामलला श्याम रंग में दिखाई दे रहे हैं. उनके दाएं (राइट) हाथ में तीर और बाएं (लेफ्ट) हाथ में धनुष दिखाई दे रहा है. पहले जो मूर्तियां सामने आई थी, उसमें भगवान राम के हाथ में दिख रहा तीर-धनुष सोने का था, लेकिन इस मूर्ति में तीर-धनुष भी काले रंग का दिखाई दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...