Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में हुई फूलों की वर्षा,मंदिर के बाहर खुशी से झूमी कंगना ने लगाए जय श्री राम के नारे

मुंबई: आज पूरे देश की 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है।

राम भगवान की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है। उनके दिव्य दर्शन कर सभी राम भक्त उत्साहित है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा। इस खास पल को कंगना रनौत ने खुशी से मनाया।

राम के सालों बाद अयोध्या लौटने पर कंगना ने जय श्री राम के नारे लगाए। कंगना हर्षोउल्लास दिखाते हुए मंदिर परिसर में झूम रही हैं।

अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच, बॉलीवुड सेलेब्स की तमाम तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।ऐसी ही एक तस्वीर में बॉलीवुड के शोमैन, सुभाष घई को एक सेल्फी क्लिक करते हुए देखा जा सकता है। वहीं रणबीर कपूर-आलिया भट्ट रोहित शेट्टी, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और आकाश अंबानी सहित शोलका अंबानी को पोज देते हुए देखा जा सकता है।

एक्टर नील नितिन मुकेश ने राम लला की मूर्ति की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर की है।  तल्वीर में लिखा है “जय श्री राम, राम जन्म भूमि, अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक क्षण के लिए सभी को हार्दिक बधाई।राम भक्तों की तीन पीढ़ियों से, मुकेश परिवार बड़ी विनम्रता के साथ भगवान को नमन करता है।50 साल पहले मुकेश जी पहले प्लेबैक सिंगर थे जिन्होंने संपूर्ण रामायण को अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था।मेरे पिता नितिन मुकेश जी को संपूर्ण सुंदरकांड गाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।हम अपने जीवन में इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए भाग्यशाली हैं। भारतीय होने के नाते हमें बहुत गर्व है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.