Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रामलीला-दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान आधी रात तक बजा सकते हैं लाउडस्पीकर, केजरीवाल ने दी मंजूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान मध्य रात्रि तक लाउडस्पीकर का उपयोग करने की विशेष छूट दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। दिल्ली में लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति आमतौर पर रात 10 बजे तक होती है।

लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से केजरीवाल के मुलाकात करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई। सीएमओ के बयान के अनुसार, रामलीला आयोजकों को पुलिस से अवश्य ही अनुमति लेनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि लाउडस्पीकर का उपयोग आवासीय इलाकों में ध्वनि के स्तर से जुड़े नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.