Breaking News in Hindi

रायनार में अज्ञात लोगों के की ग्रामीण की निर्मम हत्या आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का शक

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायनार में एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। नक्सलियों द्वारा ग्रामीण की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर हत्या के वजह की तलाश करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायनार में रविवार की रात अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। हत्या के तरीके से नक्सली वारदात का शक जताया जा रहा था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरछा पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है, कि यह नक्सली घटना नहीं है, बल्कि आपसी रंजिश के चलते अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भोला उर्फ बोदो मंडावी, पिता सेतु मंडावी, उम्र 49 वर्ष, निवासी डोंडेरपारा रायनार, थाना ओरछा का होना बताया जा रहा है। हत्या की असली वजह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी ।

आपसी रंजिश में हुई हत्या

इस मामले को लेकर नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार का कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि ग्रामीणों की आपसी रंजिश के चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। यह नक्सली घटना नहीं है। पुलिस जांच में जुटी हुई है,और जानकारी संकलित की जा रही है, जैसे ही मामले की पूरी जानकारी मिलेगी, इसकी सूचना दे दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....