Breaking News in Hindi

रायपुर में बालीवुड सिंगर दर्शन रावल ने फ्रेंडशिप डे को बनाया खास गानों पर झूमे यूथ

रायपुर। फ्रेंडशिप डे को खास और यादगार बनाने के लिए बालीवुड प्लेबैक सिंगर दर्शन रावल का लाइव म्यूजिक कंसर्ट नवा रायपुर स्थित आइटीएम यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। दर्शन के गानों पर विद्यार्थियों के साथ शहरवासी तीन घंटे थिरकते रहे।

उम्दा साउंड अरेंजमेंट्स और बेहतरीन लाइटिंग के साथ-साथ दर्शन के सुरों ने कुछ ऐसा समां बांधा कि विश्वविद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। लाइव म्यूजिक कंसर्ट की शुरुआत सांग तेरा जिक्र… से हुई। इसके बाद दर्शन ने गीत तेरी आंखों में…, फिल्म लव यात्री का चोगाड़ा…, फिल्म जुदाइयां का मुझे पीने दो…, यारा तेरी यारी… से दिल जीता।

इसके अलावा हवा बनके…, खींच मेरी फोटो…, मेहरामा… और इस कदर… जैसे गीत पेश किए। दर्शकों ने भी दर्शन के साथ गाने गाए। युवा दिलों की धड़कन रावल ने अपनी गायिकी की अदाओं से कम समय में ही युवाओं के दिलों में जगह बनाई है।

चोगाड़ा तारा.., कमरिया.., तू मिलेया.., मेरी पहली मोहब्बत.., रातें लंबिया-लंबिया… जैसे कई जबरदस्त गीतों के कारण दर्शन का युवाओं में काफी क्रेज है। जब इस कदर तुमसे प्यार हो गया…, हद से ज्यादा हद के पार हो गया… एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा…. के रिमेक वर्जन पर युवा खूब झूमे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन