Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रायबरेली की जनता का आभार जताएगी कांग्रेस, थोड़ी देर में राहुल की सभा

यूपी की रायबरेली में आयोजित आभार सभा को कुछ ही देर में राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं. यह आयोजन अमेठी और रायबरेली के मतदाताओं का आभार जताने के लिए किया गया है. माना जा रहा है कि रायबरेली में पहली बार अपने इस प्रयोग से राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली की जनता से भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत करने की कोशिश की है. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं.

आभार सभा Live Updates :

  • अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का कहना है, कार्यकर्ता आभार समारोह को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. जनता चाहती है कि राहुल गांधी सांसद के तौर पर रायबरेली को न छोड़ें. मैं भी व्यक्तिगत तौर पर चाहता कि वह यहीं से सांसद रहें.
  • आभार सभा में राहुल गांधी रायबरेली की सीट को लेकर बड़ा फैसला भी ले सकते हैं, दरअसल रायबरेली और वायनाड सीट पर जीत दर्ज करने की वजह से राहुल गांधी को दोनों में से एक सीट छोड़नी होगी.
  • यूपी में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है. रायबरेली सीट से जहां राहुल गांधी ने जीत हासिल की है तो अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल जीते हैं. माना जा रहा है कि आभार सभा दोनों जिलों के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए आयोजित की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.