Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

रायसेन में खड़ी कार में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की दर्दनाक मौत..

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के पास सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश किरार महाकाल दर्शन कर विदिशा वापस जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से कार ने डंपर में टक्कर मार दी।

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए जिला अस्पताल उनको लाया गया यहां पर उनकी मौत हो गई। यह हादसा रायसेन से कुछ आगे सांची रोड़ पर ग्राम खानपुरा के पास हुआ, घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है।

यहां पर पीछे से ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस और भाजपा नेता के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उनको अस्पताल पहुंचाया यहां पर जयप्रकाश किरार की मौत हो गई आपको बता दें कि जयप्रकाश 2 साल पहले तक रायसेन बीजेपी के जिला अध्यक्ष थे। जयप्रकाश किरार की पहचान मिलनसार और साफ स्वच्छ छवि के नेता के रूप में थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.