Breaking News in Hindi

रायसेन में बस और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एंबुलेंस चालक की दर्दनाक मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल रोड़ सेंडोरा गांव के सामने सोमवार को यात्री बस और एम्बुलेंस की आमने – सामने जोरदार टक्कर हो इस भीषण हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस चालक स्टेयरिंग के पास फंसकर रह गया। उसका शव बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि रायसेन भोपाल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार  थमने का नाम नहीं ले रही है। रायसेन जिला मुख्यालय के करीब 7 किमी दूरी पर सदालतपुर के पास यात्री बस और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत में जहां एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।

वहीं बस में सवार आधा  दर्जन यात्रियों घायल हुए हैं। यात्री बस भोपाल से रायसेन की तरफ़ आ रही थी और एम्बुलेंस रायसेन से भोपाल तरफ़ जा रही थी। तभी दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। यात्री बस में सवार लगभग 7 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला मुख्यालय के सदालतपुर के पास मौजूद पुलिस चौकी के सामने यह बड़ा सड़क हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन बहुत तेज रफ़्तार में में थे। सदालतपुर घाटी के पास मोड़ पर यह हादसा हो गया। एंबुलेंस चालक के शव को बाहर निकाला गया सूचना पर तत्काल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...