Breaking News in Hindi

रायसेन में मिनी ट्रक में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी, चालक घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे सिलवानी से नरसिंहपुर के लिए खाद लोड कर नरसिंहपुर जा रहे एक मिनी ट्रक सिलवानी के जमुनियां के अंधे मोड़ पर पलटने से उसमें अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में ड्राइवर झुलस गया है।जिसे राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है, एसडीओपी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि जमुनिया घाटी पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अमन ट्रांसपोर्ट का मिनी ट्रक सिलवानी से नरसिंहपुर खाद लेकर जा रहा था।

यह मिनी ट्रक जमुनिया घाट के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई। जिससे घाटी के पास मिनी ट्रक धूं – धूं कर जलने लगा। वाहनों से गुजर रहे राहगीरों ने आग बुझाने में भरपूर मदद की।मालूम हो कि सिलवानी तहसील के जमुनिया घाटी के अंधे मोड़ पर सैकड़ों वाहन पलटकर दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....