Breaking News in Hindi

रावण दहन देखकर लौट रहे युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

शहड़ोल। जैतपुर के भठिया से रावण दहन का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा बुढार थाना क्षेत्र में देवदहा नाले के पास हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को सुबह मिली।

देवरी नंबर एक पथरी टोला के नारायण सिंह साथी तेजभान सिंह बाइक से गए थे

बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवरी नंबर एक पथरी टोला निवासी नारायण सिंह और उसका साथी तेजभान सिंह बाइक में सवार होकर भठिया में रावण दहन देखने गए थे। वहां से रात में वापस लौट रहे थे, तभी बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवदहा नाले के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गई ।घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की बीती रात की है।

आवागमन कम होने से पुल के नीचे बाइक और शव पड़े रहे

बताते हैं कि उस रास्ते से लोगों का आवागमन कम रहता है, जिसकी वजह से पुल के नीचे बाइक और दोनों युवकों के शव पड़े रहे। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी। पुलिस ने बताया कि जब सुबह राहगीर वहां से गुजरे तो उन्होंने देखा जिसके बाद पुलिस काे सूचना दी। थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि घटना बहुत दुखद है मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....