Breaking News in Hindi

राष्ट्रीय कलाकार और भजन गायिका मैथिली ठाकुर रीवा में, श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुईं

रीवा। राष्ट्रीय कलाकार और भजन गायिका मैथिली ठाकुर रीवा पहुंचीं। वे शहर के राजनिवास में रुकीं। जहां मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद गायिका गुढ़ के बघवार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुईं। जहां उन्होंने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मैथिली अपनी जबरदस्त गायकी के चलते इंटरनेट मीडिया में काफी पॉपुलर हैं।

पिड़िहा के बदवार में आयोजित भागवत कथा महोत्सव में हुईं शामिल

हाल ही में महिला दिवस के अवसर पर मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “कल्चरल एंबेसडर ऑफ द इयर” अवार्ड से सम्मानित किया था। जिसको लेकर उनकी काफी प्रशंसा भी की गई। मैथिली पिड़िहा के क्षत्रिय परिवार द्वारा बदवार में आयोजित भागवत कथा महोत्सव में शामिल होने रीवा पहुंची थीं। जहां मैथिली ठाकुर ने अपने मधुर भजनों और लोक गीतों से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संत रावतपुरा सरकार सहित कथा वाचक रमाकांत व्यास के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...