Breaking News in Hindi

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, यात्रा में अनजान ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप

राहुल गांधी कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यात्रा कई राज्यों से होकर गुजर रही है. राहुल की यात्रा यूपी में एंट्री कर चुकी है. आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव पहुंची, इसी बीच आज राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली.

उन्नाव लखनऊ बाईपास से यात्रा शहर के अंदर से होते हुए कानपुर रोड से होकर गंगाघाट की तरफ आगे बढ़ गई. यात्रा के साथ करीब 11:00 बजे राहुल गांधी का काफिला उन्नाव शहर से गंगाघाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा. यहां पर चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा में एक चूक देखने को मिली, जहां एक ड्रोन कैमरे पर राहुल के सुरक्षा दस्ते की निगाह पड़ी इसकी जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस को दी गई.

युवक से हो रही पूछताछ

राहुल जैसे ही गाड़ी के बाहर निकले तो एक ड्रोन को उनके आस-पास देखा गया, जिसके बाद एक युवक को ड्रोन कैमरे के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है. हालांकि, राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की ओर निकल गए. गंगाघाट क्षेत्र में आधे घंटे तक राहुल का काफिला रहा. एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है. कहां जा रहा है कि युवक एक यूट्यूबर हो सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह लगभग 10 बजे लखनऊ बाईपास से शहर मे दाखिल हुई थी.

फिलहाल राहुल की यात्रा जोर-शोर से चल रही है. राहुल ने लगभग 13 किलोमीटर का रोड किया और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया. आपको बता दें कि ये यात्रा राहुल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा चुनावों में कहीं ना कहीं ये ही यात्रा उनकी और कांग्रेस की आगे की दशा और दिशा तय करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?