Breaking News in Hindi

राहुल गांधी ने चलाई 200 किलो कोयले से लदी साइकिल, कहा- नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान

रामगढ़: झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल को चलाया। वहीं, इसका फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के समीप स्कूली बच्चे काफी देर से गुलाब फूल लिए उनका इंतजार कर रहे थे।

राहुल ने भी बच्चों को अपनी जीप में बैठाकर उनके साथ काफी बातें की।
राहुल गांधी ने रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कई सभाओं को संबोधित किया। राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पैसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।

आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...