Breaking News in Hindi

रीगल तिराहे पर पलटी अनियंत्रित ई-रिक्शा, महिलाएं और बच्चे थे सवार, कोई हताहत नहीं

इंदौर। इंदौर के रीगल तिराहे पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यहां सवारियों से भरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा में महिलाएं और बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। वहीं ई-रिक्शा पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने ई-रिक्शा को सीधा किया।

बेतरतीब तरीके से चलते हैं ई-रिक्शा

गौरतलब है कि शहर में ई-रिक्शा की भरमार है। चालक बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा चलाते हैं, जिससे हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। इसके साथ ही चालक क्षमता से अधिक सवारी भी ई-रिक्शा में बैठा लेते हैं। जिसका कई बार विरोध भी हो चुका है। इतना ही नहीं कई ई-रिक्शा पर तो नंबर प्लेट भी नहीं लगी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?