Breaking News in Hindi

रीवा में एक केस में कार्रवाई नहीं होने पर नाराज महिला आरती की थाली लेकर पहुंच गई थाने, उतारी TI की आरती…

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कोतवाली थाने में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। आपको बता दें कि यहां पर एक महिला आरती की थाली लेकर पहुंच गई और अचानक थाना प्रभारी की आरती उतारने लगी। इस दौरान पुलिस ने महिला को रोकने का भी काफी प्रयास किया लेकिन महिला नहीं रुकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि महिला एक केस में कार्रवाई नहीं होने से नाराज है और अपने पति के साथ थाने पहुंची थी।

महिला का नाम अनुराधा सोनी है महिला अपने पति और दोनों बेटियों के साथ थाने पहुंची। महिला अनुराधा और उसके पति कुलदीप सोनी का कहना है कि वह एक ज्वेलरी फर्म चलते हैं और उनके एक कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर 20 किलो चांदी की हेरफेर की है। इसे लेकर उन्होंने शिकायत की थी लेकिन कई दिनों तक केस दर्ज नहीं हुआ। 28 जनवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर महिला थाने पहुंची थी।

पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर दिया और उसे जमानत मिल गई। आरोपी के गिरफ्तार न होने के चलते नाराज कुलदीप सोनी और उसकी पत्नी अपनी दोनों बच्चियों के साथ थाने पहुंचे थे और थाना प्रभारी की आरती उतारी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....