Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रीवा में खेलते समय बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 17 घंटे बाद भी नहीं निकल सका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में खेलते समय एक मासूम बोरवेल में गिर गया। 6 साल के आदिवासी बच्चे को बाहर निकालने का काम 17 घंटे से चल रहा है। अभी तक 60 फीट खुदाई भी की जा चुकी है बच्चा 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम 8 जेसीबी मशीन से लगातार खुदाई कर रही है। अभी बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दिया है। यह घटना रीवा जिले के मनिका गांव की है। आपको बता दें की मयंक नाम का 6 साल का लड़का खेत पर खेल रहा था अचानक वह खुले पड़े बोरवेल में जाकर गिर गया।

सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को निकालने की कोशिश की जा रही है। 17 घंटे का समय बीत गया है लेकिन अभी तक एनडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बोरवेल तक पहुंचने के लिए 60 फीट की पैरेलल लाइन बनाई जा रही है। बोरवेल में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.