Breaking News in Hindi

रीवा में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करना ASI को पड़ा भारी, एसपी ने दी सजा…

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सेमरिया थाने में पदस्थ ASI ने भाजपा प्रत्याशी का प्रचार किया जिसके बाद उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को मिली उन्होंने ASI को लाइन हाजिर कर दिया है। आपको बता दें कि एएसआई ने सांसद जनार्दन मिश्रा को वोट देकर भाजपा को फिर से विजय बनाएं पोस्ट की थी। ASI पीएन सतनामी सिमरिया थाने में पदस्थ हैं।

एएसआई ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें लिखा था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें और जनार्दन मिश्रा को वोट देकर फिर से भाजपा को जिताएं। पीएन सतनामी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई ने यह पोस्ट पुलिस विभाग के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था।

लोकसभा चुनाव के चलते अभी आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों द्वारा किसी भी दल का प्रचार प्रसार करना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है और इसी के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। आपको बता दें कि एएसआई पीएन सतनामी ने यह पोस्ट मंगलवार को शेयर की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...