Breaking News in Hindi

रीवा सागर में झमाझम के आसार शेष क्षेत्रों में पड़ सकती हैं छिटपुट बौछारें

भोपाल। चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम वर्षा की वजह बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद अब बिहार की तरफ चला गया है। मानसून द्रोणिका भी बिहार से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होगी। प्रदेश के शेष संभागों के जिलों में भी छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार से प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। धूप निकलने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ग्वालियर में 54.8, दतिया में 52.2, रीवा में 31.2, टीकमगढ़ में 23, नौगांव में 20.2, सतना में 18.4, गुना में 18, खजुराहो में 8.8, सीधी में 8.6, पचमढ़ी में 5.6, रतलाम में पांच, उमरिया में 4.8, सिवनी में 4.6, मलाजखंड में 3.8, सागर में 3.2, नर्मदापुरम एवं शिवपुरी में तीन, इंदौर में 2.2, बैतूल में 2.2, खंडवा एवं दमोह में दो, जबलपुर और रायसेन में 1.6, उज्जैन में 0.8, धार में 0.5, भोपाल में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। मंडला में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर बिहार पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में बने चक्रवात से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मप्र में सक्रिय मौसम प्रणाली के बिहार चले जाने के कारण अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि रविवार-सोमवार को रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। शेष संभाग के जिलों में भी अभी बड़े पैमाने में नमी बनी हुई है। इस वजह से रुक-रुककर छिटपुट बौछारें पड़ने का सिलसिला अभी बना रहेगा। मंगलवार से मौसम के साफ होने की संभावना है बादल छंटने की वजह से धूप निकलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...