Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

रुपयों से भरा बैग नहीं छीन पाए तो दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर की हत्या..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बदमाशों ने लूट की नीयत से व्यापारी पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां पर दवा के थोक व्यापारी घनश्याम अग्रवाल सेवढ़ा से वसूली कर वापस आ रहे थे।

तभी अचानक इंदरगढ़ में दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने घनश्याम को लूटने की नीयत से फायरिंग कर दी और बैग छीन ने लगे, व्यापारी ने जब चिल्लाया तो बदमाश फायरिंग कर मौके से भाग गए। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया था घटनास्थल पर मौजूद लोग व्यापारी को इंदरगढ़ अस्पताल ले गए। यहां पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में व्यापारी की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस हत्याकांड मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम भी गठित कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.