Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रूम पार्टनर से परेशान, गूगल से ढूंढा सुसाइड का तरीका; फिर फांसी लगा MBBS छात्र ने दे दी जान

उज्जैन में नीट एग्जाम टॉप करने वाले एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. छात्र अपने रूम पार्टनर से परेशान था. वह उसके साथ अजीब हरकतें करता था. व्हाट्सएप के जरिए उसने अपने चाचा के बेटे को जानकारी दी थी. मेडिकल छात्र ने गूगल पर सुसाइड का तरीका सर्च कर अपने घर में ही आत्मघाती कदम उठाया. छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत विहार क्षेत्र मे रहने वाले संतोष व्यास के 20 वर्षीय बेटे पंशुल ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. उसने यह आत्मघाती कदम तब उठाया जब उसके पिता कॉलेज, मां और छोटी बहन स्कूल गए हुए थे. घटना के समय पंशुल घर पर अकेला था. और इसी अकेलेपन ने उसकी जान ले ली. पंशुल डिप्रेशन का इतना अधिक शिकार था कि उसमें फांसी लगाने के पहले गूगल पर फांसी लगाने का तरीका ढूंढा और उसके बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली.

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का छात्र था मृतक

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया की पंशूल व्यास इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था. उसने 2 साल पहले नीट एग्जाम में उज्जैन में टॉप भी किया था. पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में था. इसी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान यह पता चला है कि पंशुल उसके रूम पार्टनर की हरकतों से परेशान था.

चाचा के बेटे को बताई थी रूम पार्टनर की हरकत

पांशुल ने इस बात को अपने माता-पिता या छोटी बहन से तो शेयर नहीं किया था, लेकिन चचेरे भाई तुषार को मोबाइल चैट पर इसके बारे में बताया था. पुलिस ने पंशुल का मोबाइल जब्त कर इस पूरे मामले की जांच शुरू की है. पंशुल की मां पल्लवी मक्सी रोड स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं और उन्हीं के साथ उनकी बेटी चार्वी भी स्कूल जाती है. जब दोपहर को मां और बेटी स्कूल से वापस लौटे तो उन्होंने पंशुल को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था, यही कारण था कि पंशुल ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

पुलिस कर रही पूछताछ

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस को यह तो पता चला ही है कि पंशुल ने अपने चचेरे भाई तुषार व्यास से रूम पार्टनर की अजीब हरकतों का जिक्र किया था. वहीं पुलिस पंशुल के मोबाइल से अन्य व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है. साथ ही इस मामले में परिवारजनों के साथ ही पंशुल के दोस्तों के भी बयान लेने वाली है. यह पता चल पाए कि आखिर वह क्या कारण थे, जिसका तनाव इतना अधिक था कि पंशुल ने फांसी लगाकर जान दे डाली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.