Breaking News in Hindi

रेलयात्रियों के सूख रहे कंठ, बॉटल में भरकर बाहर भेजा जा रहा वाटर वेंडिंग मशीनों का पानी

भोपाल। ट्रेनों में सफर यात्रियों को सस्ते दाम पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से कई स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। परंतु रेलवे की इस मुहिम को ठेकेदार विफल बनाने में लगे हुए हैं। इससे यात्रियों के कंठ सूखे के सूखे बने रहते हैं और उनके हिस्से का पानी कहीं और ही सप्लाई कर दिया जाता है।

रेल यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से शुक्रवार को एक यात्री ने वाटर वेंडिंग मशीन से पानी न मिलने की शिकायत की है। एसके साजिद नामक यात्री ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद वाटर वेंडिंग मशीन संचालक से जब पानी मांगा तो उसने पानी नहीं दिया।
वह कहीं ओर पानी की सप्लाई के लिए सैकड़ों की संख्या में बोतलों को पानी में भरकर बाहर भेज रहा था। मैंने जब उसे बार-बार बोतल में पानी देने के लिए कहा, तब भी उसने पानी उपलब्ध नहीं कराया। यह मामला तब सामने आया है, जब रेलवे बोर्ड के निर्देश पर मंडल के आला-अधिकारी लगातार स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....