Breaking News in Hindi

रेल के लिए खरगोन-बड़वानी सांसद ने लोकसभा में सरकार से मांगा जवाब

खरगोन। खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने निमाड़ सहित जनजातीय क्षेत्र के लिए लोकसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र खरगोन-बड़वानी में किए गए रेल सर्वे की रिपोर्ट और उसके जल्द से जल्द निष्कर्ष पर ध्यान केंद्रित किया है।

सांसद ने नियम 377 के अंतर्गत इस परियोजना की प्रगति और अंतिम रिपोर्ट की स्थिति पर सरकार से जवाब मांगा है। उनका मानना है कि इस रेल परियोजना का शीघ्र क्रियान्वयन हमारे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देगा।

पटेल ने इस परियोजना के महत्व और इसके क्षेत्रीय विकास पर विशेष जोर दिया है, खासकर जनजातीय समुदायों के लिए जो इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। सांसद ने कहा कि खरगोन व बड़वानी के लिए रेल एक सपने की तरह है, जो यहां के लोग कई सालों से देखते आ रहे हैं, लेकिन पूरा नहीं हो रहा है।

उन्होंने संसद में सरकार से जवाब मांगा सर्वे रिपोर्ट में क्या हुआ है। सांसद लगातार संसद में रेल के लिए आवाज उठा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री से भी मिले थे। उन्हें विशेष तौर पर रेल की स्वीकृति की मांग की थी।

विशेषज्ञों की माने तो रेलवे लाइन की स्वीकृति होने से निमाड़ समृद्ध होगा, साथ ही यहां के लोग आसानी से कहीं भी आना-जाना करेंगे। व्यापार व कारोबार बढ़ेगा, क्योंकि रेलवे लाइन से यहां उद्योग स्थापित होंगे।

50 साल से रेल की मांग

खरगोन-बड़वानी के लोग 50 साल से ज्यादा समय से रेल की मांग कर रहे हैं। कई साल पहले कुछ नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए रेल की पटरियों तक को खेतों में डलवा दिया था, जिससे लोगों को लगा कि रेल शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद 20 साल से लगातार रेल की मांग की जा रही है। कई जनप्रतिनिधि बने नेताओं ने चुनावों में रेल की सौगात दिलाने का वादा किया है, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....