Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रेल पटरी पर मिला मोबाइल व्यापारी का शव, खुदकुशी करने की आशंका

भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके में ग्रैंड जलसा मैरिज लान के पीछे सोमवार रात पुलिस ने एक व्यक्ति का शव रेल पटरी से बरामद किया। मंगलवार को उसकी पहचान पंचवटी कालोनी निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र देवनानी के रूप में हुई। धर्मेंद्र की नादरा बस स्टैंड के पास मोबाइल फोन की दुकान है। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। हालांकि पुलिस को म़ृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दुकान से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा व्यापारी

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र सोमवार दोपहर को अपनी दुकान से निकले थे। उसके बाद घर नहीं पहुंचे। उधर रात को पुलिस को जलसा मैरिज गार्डन के पीछे रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया था। मृतक की पहचान मंगलवार सुबह हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शोकाकुल होने के कारण अभी स्वजन के भी बयान नहीं हो सके हैं।

बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाई, मौत

शाहपुरा के ईश्वर नगर में रहने वाले 70 वर्षीय सुरेश सिंह हांडा ने फांसी लगा ली। बुजुर्ग ने किन कारणों से ऐसा किया, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुरेश सिंह हांडा घर पर ही रहते थे। सोमवार रात में वह और उनकी पत्नी ही थे, बाकी लोग मोहल्ले में गणेशजी पंडाल की सजावट देखने गए थे। जब रात साढ़े दस बजे के करीब स्वजन वापस लौटे तो वह नजर नहीं आए। स्वजन ने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटके हुए थे। पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से फिलहाल खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.