Breaking News in Hindi

रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें, जबलपुर से होकर जाएगी मालदा टाउन- उधना स्पेशल

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग ने यात्रियों की समस्या बढ़ा दी है। समर स्पेशल ट्रेनाें में भी भीड़ बढ़ गई है। इस बीच रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या में फिर इजाफा कर दिया है। रेलवे मालदा टाउन से उधना तक स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो 12 मई से 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन इस दौरान अपने 16 फेरे लगाएगी। वहीं जबलपुर समेत सतना, कटनी, पिपरिया एवं इटारसी में भी रुकेगी। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 03417/03418 मालदा टाउन-उधना-मालदा टाउन के मध्य 8-8 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चला रही है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

मध्य रात्रि 00:45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी

 

ट्रेन गाड़ी संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन 12 मई से 30 जून 2024 तक हर रविवार को मालदा टाउन स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 07:20 बजे, कटनी 08:35 बजे, जबलपुर 09:55 बजे, पिपरिया 12:00 बजे, इटारसी 13:30 बजे और मंगलवार को मध्य रात्रि 00:45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

 

मध्य रात्रि 2:55 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 14 मई से 2 जुलाई 2024 तक हर मंगलवार को उधना स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात्रि 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00:02 बजे, जबलपुर 02:30 बजे, कटनी 04:50 बजे, सतना 07:00 बजे और तीसरे दिन गुरुवार मध्य रात्रि 2:55 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....