Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

रोज पिएं ये लो कैलोरी ड्रिंक्स, तेजी से घटेगा शरीर का वजन

यदि आप शरीर से बढ़ते वजन से परेशान हैं और बॉडी फैट कम करना चाहते हैं तो कुछ कम कैलोरी वाले पेय पदार्थों को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से जहां शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पहुंचती है, वहीं दूसरी ओर पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। इंदौर की डायटिशियन मीना कोरी यहां हमें कुछ लो कैलोरी ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रही है।

हर्बल टी

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो ग्रीन टी, कैमोमाइल, पेपरमिंट जैसी हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। यह कैलोरी रहित होती है। यह बॉडी फैट कम करने में काफी मददगर होती है।

ब्लैक कॉफ़ी

बिना शक्कर या दूध वाली सादी ब्लैक कॉफी भी कैलोरी से मुक्त होती है। इससे सेवन में भी शरीर का वजन तेजी से गिरता है। शरीर डिटॉक्स होता है। दिन में ज्यादा से ज्यादा दो बार ब्लॉक कॉफी पी सकते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी में में भी काफी कम कैलोरी कम होती है। एक नारियल पानी रोज पीना चाहिए। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद मिलती है।

खीरे का जूस

लो कैलोरी डाइट प्लान के तहत आप रोज खीरे का जूस भी ले सकते हैं। खीरे के जूस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी कम होती है। इसके सेवन से शरीर का वजन तेजी से गिरता है।

सेब का जूस

डाइट में सेब के जूस लेने से भी वजन तेजी से गिरता है। सेब के जूस हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सेब के जूस में कैलोरी काफी कम होती है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

रोज लें नींबू पानी व शहद

वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोज हल्के गुनगुने पानी में एक नींबू और शहद मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में वसा कम होती है और पाचन भी ठीक होता है। आप चाहें तो इसमें एप्पल साइडर विनेगर भी मिला सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.