Breaking News in Hindi

रोते हुए Zomato Delivery Boy की कहानी सुनकर भावुक हुए लोग, कंपनी ने किया रिएक्ट

जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय की रोने की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. जब लोगों को उसकी दुखभरी कहानी के बारे में पता चला, तो वो भी भावुक हो गए. दिल्ली के एक एक्स यूजर ने बताया कि उसे यह शख्स जीटीबी नगर में फूट-फूटकर रोते हुए मिला था. डिलीवरी बॉय ने दावा किया कि बहन की शादी से कुछ ही दिन पहले जोमैटो ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया. इससे उसकी माली हालत और भी खराब हो गई.

एक्स यूजर सोहम भट्टाचार्य ने @zomato और @zomatocare को टैग करके लिखा है, आयुष सैनी नाम के इस लड़के का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. मैंने उसे जीटीबी नगर में रोते हुए पाया. अपनी बहन की शादी के लिए पैसे बचाने की कोशिश में कुछ खाया भी नहीं था.

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया है कि डिलीवरी बॉय की बहन की शादी कुछ ही दिन में होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोहम ने कहा, जोमैटो अकाउंट ब्लॉक होने से वह दर-दर की ठोकरें खाते हुए भी अपनी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है.

हालांकि, खुद को लॉ स्टूडेंट बताने वाले सोहम ने यह भी चेतावनी दी है कि उन्हें नहीं पता कि ये मामला सच भी है या नहीं, पर उन्होंने यह भी दोहराया कि आयुष फूट-फूट कर रो रहा था. सोहम ने ट्वीट के साथ क्यू आर कोड भी शेयर किया है, जिसके जरिए इच्छुक लोग डिलीवरी बॉय की मदद कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आयुष अब रैपिडो से जुड़ गए हैं. क्योंकि, उन्हें किसी तरह से फंड इकट्ठा करना है.

जोमैटो ने किए रिएक्ट

खबर लिखे जाने तक सोहम के पोस्ट को 30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कई लोग मदद के लिए आगे भी आए. वहीं, जोमैटो ने भी मामले पर रिएक्ट किया है. कंपनी ने लिखा है, हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को गहराई से महत्व देते हैं. हम समझ सकते हैं कि आईडी ब्लॉक होने जैसी कार्रवाई का क्या प्रभाव हो सकता है. फूड डिलीवरी ऐप ने भरोसा दिलाया है कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप