Breaking News in Hindi

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हुए खालिस्तानी, ब्रिटिश सुरक्षा बल मौके पर मौजूद

लंदन। ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। वह उच्चायोग के बाहर बड़ी तादाद में प्रदर्शन कर रहे हैं। उच्चायोग की सुरक्षा के लिए बड़ी तादाद ब्रिटिश सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है।

लंदर में अभी हाल ही में कई बार खालिस्तान समर्थक भारतीय उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हो चुके हैं। जुलाई महीने में 30 से 40 खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था। खालिस्तान समर्थकों ने बीते दिनों कई देशों में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था।

#WATCH ब्रिटेन: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उच्चायोग के आसपास ब्रिटिश सुरक्षा बल मौजूद है। pic.twitter.com/6LUxS0Mqei

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2023

राजनयिकों को बनाया जा रहा निशाना

जून में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद खालिस्तान समर्थक लगातार उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने निज्जर के खिलाफ वारंट जारी कर रखा था। एनआईए ने निज्जर पर इनाम भी घोषित कर रखा था। खालिस्तान समर्थक निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के भारतीय राजनयिकों को दोषी मानते हैं। खालिस्तान समर्थक भारतीय राजनियकों को निशाना बना रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....