Breaking News in Hindi

लाइव टीवी शो के दौरान स्टूडियो में घुसे हथियारबंद, एंकर को बनाया बंधक, देखिए वीडियो

गुयाकिल। राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहे दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इमरजेंसी के हालात के बीच यहां हथियार बंद आतंकी हावी होते जा रहे हैं।

ताजा खबर इक्वाडोर के बंदरगाह शहर गुयाकिल से है। यहां लाइव शो के दौरान बंदूकधारी टीवी स्टूडियो में घुस गए और एंकर को बंधक बना लिया। नीचे देखिए वीडियो

जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम एक सरकारी टीवी चैनल का है। यहां नकाबपोश लोग बंदूकें और विस्फोटक लहराते हुए घुस गए। इसके ठीक बाद राष्ट्रपति ने एलान किया कि हिंसा ग्रस्त देश अब आंतरिक सशस्त्र संघर्ष में प्रवेश कर गया है।

पूरी दुनिया ने देखा क्या हो रहा इक्वाडोर में

जानकारी के मुताबिक, यह एक हाई-प्रोफाइल गिरोह की करतूत है, जिसके नेता एडोल्फो फिटो को हाल ही में जेल से भाग गया है।

गिरोह के लोग हुड पहने घुसे और स्टूडियो में काम कर रहे लोगों को जबरदस्ती नीचे बैठने को कहा। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। तत्काल लाइव प्रसारण रोक दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दहशतगर्दों को वहां से निकाला गया है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...