Breaking News in Hindi

लालू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, पीएम मोदी को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में हुई रैली में लालू यादव ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. इस टिप्पणी के खिलाफ गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे और आरजेडी के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने जन विश्वास महारैली के दौरान ठाकुर का कुआं संबंधित एक टिप्पणी की जिसे सवर्णों के खिलाफ मानते हुए उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराया गया है. दोनों आरजेडी नेता के खिलाफ बिहार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने शिकायत दर्ज कराया है.

दरअसल रविवार को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के द्वारा जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव, वाम दलों के नेता समेत महागठबंधन के नेता शामिल हुए थे. पटना में आयोजित इस महारैली में भारी संख्या में पूरे बिहार के महागठबंधन समर्थक खास कर आरजेडी कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

गांधी मैदान थाने में शिकायत

रैली के दौरान लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भद्र टिप्पणी की. इसके बाद बीजेपी नेता कृष्ण कुमार कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में लिखित आवेदन दिया है. बीजेपी नेता कल्लू के आवेदन में लिखा है कि लालू यादव के इस बयान ने देश के 135 करोड़ जनता की आस्था के उपर ठेस पहुंचाया है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव पर सवर्णों के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता कृष्ण कुमार कल्लू के आवेदन को थानाध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....