Breaking News in Hindi

लिफ्ट देने के बहाने दलित महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पति से नाराज होकर मायके जाने के लिए निकली थी पीड़िता

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में एक दलित महिला को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के अनुसार सोमवार को उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर वह ससुराल से अपने मायके जाने के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में एक सफेद रंग की एक कार में बैठे 4 लोग- मुगले आजम उर्फ रियाज, अशरफ उर्फ भूरे, शब्बू और इस्लामुद्दीन, ने मायके छोड़ देने की बात कही।

दलित महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
सूत्रों ने बताया कि महिला का आरोप है कि कार में बैठने से मना करने पर 2 लड़कों ने मिलकर उसे कथित तौर पर जबरन कार के पीछे वाली सीट पर बैठा लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उन्होंने बताया कि बाद में वे उसे एक सुनसान घर में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूत्रों ने बताया कि महिला ने रात में मौका पाकर अपनी भाभी को फोन कर घटना की जानकारी दी। तब पुलिस ने मौके पर आकर उसे वहां से मुक्त कराया और एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया।

4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि थाने पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की थी। अपर पुलिस अधीक्षक सी.एन. सिन्हा ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...