Breaking News in Hindi

लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शिवपाल ने कहा- भाजपा को हराएंगे

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने खुद को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि वह पार्टी के आदेश को स्वीकार करते हैं और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएंगे। यादव ने मंगलवार देर रात इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर में दर्शन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बदायूं से उन्हें सपा प्रत्याशी बनाने की जानकारी केदारेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना के दौरान मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के आदेश को स्वीकार करता हूं और पार्टी के आदेश का स्वागत करता हूं। हम बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा को चुनाव हरायेंगे।” सपा ने मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव को बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। इससे पहले पार्टी ने इस सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनके स्थान पर अब शिवपाल पार्टी के प्रत्याशी होंगे। धर्मेंद्र को आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा से इस्तीफा दिए जाने से जुड़े एक सवाल पर यादव ने कहा, ‘‘यह उनके विवेक की बात है। मुझे तो उनकी नाराजगी का पता ही नहीं चला है।” उन्होंने कहा, ‘‘लोकदल से शुरुआत करने के बाद वह बसपा में गए। उसके बाद भाजपा में और फिर सपा में आए। वह सब जगह घूम आए हैं अब जो जगह बाकी रह गई है वहां भी घूम लेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....