Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नहीं थम रहा दलबदल का सिलसिला

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिल करारी हार के बाद कई लोगों की पार्टियों से उम्मीदें कम हो गई। जिसके चलते कई नेता अपनी जमीन तलाशने के लिए दल बदल कर रहें है। लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को रोजाना एक के बाद एक झटके मिल रहें है।

 आज कांग्रेस को एक और झटका मिला है। बड़े-बड़े नेताओं के बाद अब कपार्टी के प्रवक्ता भी कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रहें है। पार्टी से नाराज चल रहे पार्टी के कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव और वरिष्ट पत्रकार वनीता श्रीवास्तव बीजेपी का दामन थामा। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार आने के बाद यादव अब अपनी जमीन तलाशने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.