Breaking News in Hindi

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में लोकायुक्त की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दतिया जिले के एक थाने के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया जिले में आने वाले दुरसड़ा थाने में हेड कांस्टेबल हरेंद्र पलिया पूरन पटवा नाम के व्यक्ति के ऊपर दर्ज जमीन धोखाधड़ी मामले में धारा कम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था और उसने पूरन पटवा से 40 हजार रुपए की मांग की थी।

जब आज प्रार्थी ने हरेंद्र पलिया को जैसे ही पहली किस्त 20 हजार रुपए दिए वैसे ही लोकायुक्त की पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि लोकायुक्त की टीम लगातार मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...