Breaking News in Hindi

लोहे की जाली में फंसा सांप, सर्पमित्र ने जाली काटकर बचाई जान

बैतूल : बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में एक सांप लोहे की जाली में फंस गया। घर मालिक ने सांप को जाली में बुरी तरह फंसा देखकर सर्पमित्र भीम साहू को इसकी सूचना दी। जिस पर भीम साहू मौके पर पहुंचे और तार कटर से जाली को काटकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप का प्राथमिक उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

सर्पमित्र भीम साहू ने बताया कि पाथाखेड़ा के ड्रिलिंग कैंप में एक घर में एक सांप लोहे की जाली में फंस गया। घर मालिक ने सांप के जाली में फंसे होने की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो सांप बुरी तरह से जाली में फंसा हुआ था। जाली में फंसे होने से सांप घायल भी हो गया था। सांप को जाली से निकालने के लिए तार कटर से जाली के तार काटे उससे के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल सांप के घाव पर हल्दी लगाकर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....