Breaking News in Hindi

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच: IRCTC ने सर्विस प्रोवाइडर पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली:  200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया।

यात्री ने खाने में कॉकरोच के फोटो को ट्विटर पर शेयर कर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) द्वारा परोसे गए खाने को लेकर लोगों ने नारजगी जाहिर की।

वहीं पोस्ट के वायरल होने पर IRCTC ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगायाऔर  उसे आगे ऐसी घटना दोबारा न दोहराने की चेतावनी दी है।

दरअसल, रानी कमलापति (हबीबगंज) – हज़रत निज़ामुद्दी वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के खाना में कॉकरोच मिला था जिसके बाद उसने इसकी शिकायत Twitter पर पोस्ट शेयर करके की थी।

वहीं, भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक ने ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि यात्री के खाने को बदल दिया गया था और उसे एक नया खाना परोसा गया था। मामले में रेलवे से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो पश्चिम मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि चूक के लिए जिम्मेदार लाइसेंसधारी को चेतावनी देकर उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप