Breaking News in Hindi

वन नेशन वन इलेक्शन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान, बोले – पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक काम

भोपाल। केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के विचार को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में कमेटी गठित के फैसले के बाद देशभर में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई। इस संदर्भ में मप्र भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी बयान सामने आया है। शुक्रवार को राजधानी में मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं वन नेशन वन इलेक्शन हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के अंदर एक नहीं, पता नहीं कितनी ऐसी व्यवस्था की हैं, जो जनमत चाहता है। देश की व्यवस्था के लिए इनकी जरूरत है।

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नहीं, कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चाएं समाज के अंदर होती रही हैं और चर्चाएं चल रही हैं। आगे क्या होगा या नहीं होगा, या समाज को जो अभिमत होगा, उसके आधार पर प्रधानमंत्री जी की जो सोच बनेगी….. उसके आधार पर चीजें तय होंगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए, मैं इसे उचित नहीं मानता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....