Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वन परिक्षेत्र मझगवां में बाघ का करंट से शिकार

रीवा। वन परिक्षेत्र मझगवां के अंतर्गत बाघ का करंट से शिकार किया। बाघ का शव कई दिनों तक एसडीओ चित्रकूट रेंजर मझगवां ने छिपाकर रखी थी। जब उसकी जानकारी ग्रामीणों ने वरिष्ठ को दी तब दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे पूर्व से ही बाघ प्रतिदिन रोड में दिख रहा था।

सुरक्षा के नाम पर बजट की हेराफेरी

इनको ग्रामीणों द्वारा सूचना दी जा रही थी लेकिन सिर्फ पंकज दुबे वन परिक्षेत्र अधिकारी मझगवां एवं अभिषेक तिवारी एसडीओ चित्रकूट ने सुरक्षा के नाम पर बजट की हेरा फेरी कर वन प्राणी बाघ की कोई सुरक्षा नहीं की।

बाघ की मृत्यु का कारण यही दोनों अधिकारी हैं

इस बात की पूरी संभावना समिति सदस्यों ने जताई थी कि किसी दिन भी बाघ की हत्या हो सकती है। बाघ की मृत्यु का कारण यही दोनों अधिकारी हैं। इनको तत्काल निलंबित करने के लिए वन मंडलाधिकारी सतना विपिन पटेल से विधानसभा चित्रकूट की जनता ने अपील की है।

पंकज दुबे ने साठगांठ कर जांच को झूठी साबित करवाया था

सीसीएफ रीवा से इस बात का आग्रह किया कि पंकज दुबे ने पहले बॉक्साइट का उत्खनन कर लंबी रकम कमाई गई फिर अवैध शिकारियों से मिलकर वन्य प्राणि‍यों का शिकार करा रहे हैं। इस बात की शिकायत पूर्व में मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारों को की जा चुकी है। पंकज दुबे ने साठगांठ कर जांच को झूठी साबित करवाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.