Breaking News in Hindi

वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का हुआ एलान चैंपियन बनने वाली टीम होगी मालामाल

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बीच आईसीसी ने विश्व कप के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को चार मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, फाइनल मैच में हारे वाली टीम यानी उपविजेता टीम को दो मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। भारतीय रुपयों में चैंपियन टीम को करीब 33 करोड़ 17 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि रनरअप को 16 करोड़ 58 लाख रुपये मिलेंगे।

सभी टीमों पर होगी पैसों की बारिश

विश्व कप 2023 के अंतिम-चार यानी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 800,000 डॉलर मिलेंगे। इस तरह सभी टीमों पर पैसों की बरसात होगी। ग्रुप स्टेज के अंत में जो टीमें नॉकआउट में पहुंचने में विफल रहेंगी। उनमें से हर टीम को 100,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को

विश्व कप में कुल 10 टीमें खेलेंगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। फिर 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

पाकिस्तान के किया वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह हसन अली को चुना गया है। बाबर आजम टीम की कमान संभालेंगे।

टीम- बाबर आजम, इमाम उल हक, फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, सलमान आघा, सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, वसीम जूनियर, उस्मा मीर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...