Breaking News in Hindi

वर्ल्ड कप को ध्यान में रख Disney+ Hotstar ने किए बदलाव, अब मैच देखने में आएगा मजा

नई दिल्ली। 5 अक्टूबर से ICC Cricket World Cup 2023 शुरू हो गया है। Disney+ Hotstar पर आप क्रिकेट वर्ल्ड कप को देख सकते हैं। Disney+ Hotstar ने यूजर्स को क्रिकेट वर्ल्ड कप दिखाने के लिए एप पर कुछ खास बदलाव किए हैं। यह बदवाल Disney+ Hotstar पर क्रिकेट वर्ल्ड कप देखते समय एक नया अनुभव देगा। एप पर यूजर्स को नए फीचर्स मिलेंगे।

ऑफ्टिमाइज डेटा यूसेज- मैच के दौरान अक्सर यूजर्स को मोबाइल डेटा की चिंता सताने लगती है। Disney+ Hotstar ने इस बार यूजर्स की उस चिंता का हल कर दिया है। अब यूजर्स को कम डेटा का इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी।

विर्टिकल क्रिकेट व्यूइंग- Disney+ Hotstar ने इस बार मैक्स व्यू फीचर दिया है। मैक्स व्यू फीचर के जरिए यूजर्स वर्टिकल मोड पर मैच देख सकेंगे। यूजर्स को लाइव फी, स्कोरकार्ड और एड फॉर्मेट्स की जानकारी मिल सकेगी।

एआई पावर्ड वीडियो क्लैरिटी- Disney+ Hotstar पर अब यूजर्स अच्छी वीडियो के साथ मैच का आनंद ले पाएंगे। Disney+ Hotstar ने एआई बेस्ड वीडियो क्लैरिटी की सुविधा दी है।

क्रिकेट स्कोरबोर्ड- यूजर्स मैच के दौरान काम भी कर सकते हैं और उनको स्कोरबोर्ड का भी पता चलता रहेगा। Disney+ Hotstar ने इस बार ऑलवेज ऑन क्रिकेट बोर्ड की सुविधा दी है।

लाइव फीड टैब- Disney+ Hotstar ने लाइव फीड टैब नाम से एक फीचर जोड़ा है। लाइव फीड टैब पर क्लिक कर प्लेयर को लेकर अपडेट मिलते रहेंगे।

कंटेंट डिस्कवरी- अपकमिंग कंटेंट को लेकर Disney+ Hotstar ने यह फीचर जोड़ा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपकमिंग कंटेंट की जानकारी मिलती रहेगी। यूजर फ्री और पेड कंटेंट के बारे में भी पता कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...