Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वसुंधरा राजे, बालकनाथ के बाद सीएम रेस में शामिल हुए दो बड़े नाम, जानें किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

 5 राज्यों में हुए चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जनादेश मिला है। तीन दिन बीत जाने के बाद बीजेपी अभी इन राज्यों में सीएम के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार नए चेहरों को मौका देना चाहती है इसलिए सीएम के नाम को लेकर देरी हो रही है। राजस्थान की बात करें तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में आगे हो गया है।

PunjabKesari

सीएम पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे 
राजस्थान के सीएम पद की रेस में अभी तक तीन नाम सबसे आगे माने जा रहे थे, जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ और दीया कुमारी का नाम शामिल था। वहीं, अब सीएम पद की रेस में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव या लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला का नाम भी शामिल हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को साफ सुथरी छवि वाले नेता है। अश्वनी वैष्णव को हाईकमान का भी करीबी माना जाता है और वह पीएम मोदी के पंसदीदा मंत्रियों में से एक हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी सीएम पद के लिए आगे आ रहा है। एक ओर जहां इनके केंद्र में और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अच्छे संबंध माने जाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर इन्हें वसुंधरा राजे का विरोधी माना जाता है। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की CM रह चुकी है। हालांकि इस बार बीजेपी ने नए चेहरों को मौका देने की बात कही है, ऐसे में वसुंधरा राजे के नाम पर सस्पेंस जारी है।

PunjabKesari

बाबा बालकनाथ भी मजबूत दावेदार 
राजस्थान के योगी के नाम से मशहूर बाबा बालकनाथ भी राजस्थान के CM पद की रेस में शामिल हैं। बाबा बालक नाथ अलवर से सांसद हैं और तिजारा सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं।राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाबा बालकनाथ बेहतर बिकल्प हो सकते हैं। जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी का नाम भी सीएम पद की रेस में बना हुआ है। बीजेपी वसुंधरा राजे के विकल्प के रूप में दीया कुमारी को सीएम पद सौंप सकती है।

विधायक दल की बैठक के बाद होगा फैसला 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी फैसला पार्टी की विधायक दल की बैठक के बाद किया जाएगा। जोशी ने कहा कि विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं और बैठक तय होते ही जयपुर आ जायेंगे, जिसके बाद आगे प्रक्रिया पूरी होगी।” राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला था लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.