Breaking News in Hindi

वायदा घटने से सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में स्थिरता

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक सोना और चांदी वायदा में बिकवाली का दबाव जारी रहने से मंदी का रुख बना हुआ है। कामेक्स पर सोना दो डालर टूटकर 2033 डालर प्रति औंस और चांदी सात सेंट घटकर 23.88 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में धीमी गति से मंदी का दौर जारी रहा।

इदौर में सोना कैडबरी 100 रुपये घटकर 62600 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। चांदी चौरसा गुरुवार के बंद भाव 73800 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही। सोने के घटे दामों पर बाजार में ग्राहकी अच्छी देखने को मिल रही है जो आगे और बढ़ सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 2033 व नीचे में 2026 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.88 तथा नीचे में 23.72 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 64000 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 58625 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 62700 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73800 रुपये, चांदी टंच 73900 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74900 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62700 रुपये तथा सोना रवा 62600 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74200 रुपये तथा चांदी टंच 74100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64000 रुपये तथा सोना रवा 64000 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये तथा चांदी टंच 75100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...