Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वायरल ऑडियो पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने तोड़ी चुप्पी, डबरा विधायक को लेकर कही ये बात

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वायरल वीडियो ओर ऑडियों का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था जिसके बाद इमरती देवी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी की आवाज बताई जा रही थी। तो अब वायरल ऑडियो पर इमरती देवी का बयान सामने आया है। इमरती देवी ने कहा कि मैंने आज तक ऐसी राजनीति नहीं की है। मेरी दो चार दिन के अंदर किसी से कोई बात नही की, अगर कोई मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है तो गलत बात है।

वहीं चुनाव न लड़ने वाले वायरल आडियो पर पूर्व विधायक इमरती देवी ने कहा कि सुरेश राजे वो अपनी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव मुझे क्या दिक्कत है। बता दें कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक सप्ताह पूर्व अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। एक दिन पहले इमरती देवी का हुआ फिर ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें इमरती देवी सुरेश राजे के वीडियो को वायरल करने की किसी व्यक्ति को सलाह दे रही थी। उसके बाद सुरेश राजे ने इमरती देवी पर उनके वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.