Breaking News in Hindi

वायरल हुआ रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का लिप लॉक सीन, वीडियो देख भड़के फैंस

इंदौर।  बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनमिल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं, अब हाल ही में फिल्म का गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज हुआ है। गाने में रश्मिका और रणबीर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के कुछ सीन्स को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों को रणबीर और रश्मिका का किसिंग सीन खटक रहा है।

रणबीर और रश्मिका का किसिंग सीन

दरअसल, गाना रिलीज करने से पहले इसका एक पोस्टर आउट हुआ था। पोस्टर में रणबीर और रश्मिका एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए थे। फैंस को ये केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी, लेकिन रणबीर और रश्मिका के इस सीन पर लोगों ने सवाल किए हैं। इतना ही नहीं, पोस्टर पर सिर्फ रणबीर का ही नाम लिखा गया, जिस पर रश्मिका के फैंस काफी भड़क रहे हैं। फैंस का कहना है कि रश्मिका मंदाना साउथ का काफी बड़ा नाम है। लोग ‘एनिमल’ फिल्म के मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल

रणबीर कपूर और रश्मिका के किसिंग सीन को देखकर कुछ फैंस को विजय देवरकोंडा की याद आ रही है। उन्होंने रश्मिका और विजय की जोड़ी को ही बेस्ट बताया है। कुछ रिएक्शन देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड में बॉयकॉट ट्रेंड फिर आ सकता है। कमेंट सेक्शन में कई लोग एनिमल फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ‘एनिमल’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित फिल्म है, जो अंडरवर्ल्ड के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। रणबीर फिल्म में एक सनकी बेटे का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....