Breaking News in Hindi

वाराणसी: सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को अभिनेता नाना पाटेकर ने जड़ा थप्पड़

वाराणसी: वाराणसी में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने ऐसा काम कर दिया है, जिसकी वजह उनकी चौतरफा किरकिरी हो रही है। दरअसल, नाना पाटेकर ने एक युवक को कसकर थप्पड़ लगा दिया। इतना ही नहीं उनके साथ खड़े क्रू मेंबर ने उस युवक की गर्दन पकड़ी और वहां से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। यह घटना पास में खड़े शूटिंग देख रहे लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोग भी नाना पाटेकर के इस स्वभाव को देखकर काफी हैरान हो गए।

यह पूरा वाकया किसी को पता नहीं चलता, लेकिन किसी ने इस पूरे वाकये को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह नाना पाटेकर को खरी-खोटी सुना रहा है। उनका इस तरह का फैन्स के साथ व्यवहार किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

बता दें कि बीते हफ्तों से नाना पाटेकर फिल्म जर्नी की शूटिंग को लेकर वाराणसी में मौजूद हैं और वाराणसी के अलग-अलग जगह पर साथी कलाकारों के साथ शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अपने सरल स्वभाव के साथ-साथ सख्त मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी नाना पाटेकर ने वाराणसी में वाहनों के शोर आवाज और अनुशासनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....