Breaking News in Hindi

वास्तु के नियमों को ध्यान में रख घर में लगवाएं लिफ्ट, नहीं तो रहेंगे परेशान

इंदौर। आज नए दौर में घर तीन-चार मंजिला तक बनते हैं। ऐसे में लोग सीढ़ियों से नहीं चढ़ना चाहते हैं। घरों में इसलिए लिफ्ट का प्रयोग होने लगा है। पहले के समय में ऑफिस बिल्डिंग या बड़ी-बड़ी बिल्डिगों में ही लिफ्ट लगाई जाती थीं। अब लोग घरों में भी लिफ्ट अपने कंफर्ट को ध्यान में रख लगवा रहे हैं।

इसमें कोई शक नहीं लिफ्ट लगवाने से आपको बहुत आराम मिलेगा। आपको सीढ़ियों चढ़ने से निजात मिलेगी। हम देखते हैं कि घरों में लोग अच्छी कंपनी की लिफ्ट लगवा लेते हैं, लेकिन वह खराब ही रहती है। परिवार के सदस्य उस लिफ्ट का उपयोग बहुत कम ही कर पाते हैं। ऐसे में वह रिपेयर ही होती रहती है। आपके साथ इस तरह का कुछ न हो, इसलिए वास्तु के अनुसार ही लिफ्ट घरों में लगवाएं। वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया है कि घर में लिफ्ट लगवाते समय इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

दिशा का रखें ध्यान

घर में लिफ्ट लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। लिफ्ट को लगाते समय यह ध्यान रखें कि इसको उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायु कोण में ही लगवाएं। लिफ्ट में गड्ढा होने और बिजली से चलने के कारण इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

लिफ्ट का दरवाजा

लिफ्ट को लगवाते समय वास्तु के अनुसार ही दरवाजे को लगवाना चाहिए। लिफ्ट के जिस दरवाजे का उपयोग हम अंदर और बाहर निकलने के लिए करते हैं, तो वह पूर्व या दक्षिण दिशा में लगना चाहिए। आप पूर्व या दक्षिण दिशा में दरवाजे को लगाना नहीं चाहते हैं, तो इसको पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं। पश्चिम दिशा में दरवाजे को कभी नहीं लगवाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....