Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विकास तो होगा लेकिन पेड़ काटकर नहीं, सभी लगाएं एक पेड़ मां के नाम : आलोक शर्मा

भोपाल। शहर में विकास तो होगा लेकिन अब इसके लिए पेड़ों की बलि नहीं काटे जाएंगे।सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएं। जिनकी मां है वह उनके साथ और नहीं हैं तो मां की याद में एक पेड़ जरूर लगाएं।यह बात सांसद आलोक शर्मा ने शनिवार को केंसर अस्पताल परिसर में धर्मगुरुओ के साथ पौधरोपण करते हुए कही। यहां उन्होंने अपनी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां विद्या शर्मा के साथ पौधरोपण किया।इस माैके पर उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों की चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लाए बिना पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की योजना तैयार की तो उनको दंड भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर सभी धर्मगुरु, अस्पताल प्रबंधक दिव्या पाराशर, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, पर्यावरणप्रेमी सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जिन अधिकारियों ने 29 हजार पेड़ काटने का प्रस्ताव बनाया था ऐसे अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए उन्हें एक-एक पौधा देंगे।साथ ही उनसे निवेदन करेंगे कि वह भविष्य में ऐसी नुकसान दायक योजना न बनाएं जिससे सरकार की छवि खराब हो।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत देश की जनता अपनी मां के सम्मान में पौधरोपण कर रही है।उन्होंने सभी को ग्रीन भोपाल क्लीन भोपाल का संकल्प दिलाया ।आलोक शर्मा ने ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर अस्पताल मैदान में मां विद्या शर्मा के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया।

भोपाल के लालघाटी में रहने वाली छात्रा संजना मेलवानी ने अपने स्वजनों और आलोक शर्मा के साथ एक पौधा रोपा।उन्होंने नागरिकता मिलने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर भी आलोक शर्मा को भेंट की।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया ।इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन, समाजिक संगठन, रहवासियों ने मिलकर कुल 156 पौधों को लगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.