Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

वित्तीय समस्या और वैवाहिक कलह, जानिए नजर दोष से परिवार को बचाने का उपाय

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में नजर दोष को काफी प्रबल माना गया है। अगर किसी के विचार, स्वभाव और संचार का हमाने ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, तो इसे जार लग्न कहते है। नजर दोष के कारण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार ठहर जाता है। व्यक्ति की प्रगति में बाधा आती है। नजर दोष के कारण व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। बच्चों को खासकर गठिया होने का खतरा होता है।

नजर दोष के लक्षण

जिस व्यक्ति को नजर दोष है। वह जल्दी-जल्दी बीमार रहने लगता है। मन बेचैन रहता है। चारों तरफ सब कुछ खराब हो जाता है। रिश्तों पर इसका असर पड़ने लगता है। अगर नजर दोष से प्रभावित है तो परिवार के सदस्यों में आपसी झगड़े बढ़ेगा। पैसा बीमारी में खर्च हो जाता है। व्यापार में लगाया पैसा फंस जाता है। नजर दोष के कारण परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं।

बच्चों को लग गई बुरी नजर तो ये उपाय करें

नजर दोष में बच्चे अचानक बीमार पड़ जाते हैं। अगर ऐसा है तो एक लाल सूखी मिर्च लें। उसे बच्चे के सिर के चारों ओर 7 बार घुमाकर जला दें। जब तक मिर्च पूरी तरह जल न जाए तब तक पीछे मुड़कर न देखें। घर को नजर दोष से बचाने के लिए कूड़ा-कचरा जमा न होने दें। प्रतिदिन शाम को पूजा घर पर दीपक जलाएं। सप्ताह में एक बार भजन कीर्तन करें। अगर काम में परेशानी बार-बार आती है तो बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में लोहे की अंगूठी पहनें। चंदन के इत्र का प्रयोग करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.